राजस्थान में 5 दिन में दूसरी बार मंगलवार को सीकर समेत 9 जिलों में ओले गिरे। भीलवाड़ा और सवाई माधोपुर में देर शाम ओलों की चादर बिछ गई। जयपुर सहित 13 जिलों में बारिश हुई। बिजली गिरने से सीकर और कोटा में एक महिला और एक युवक की मौत हो गई। वहीं, अलवर में एक मकान में आग लग गई। इधर, कोटा के रामगंज मंडी में तेज बारिश में लाखों रुपए की धनिया की फसल बह गई। मौसम विभाग के अनुसार आंधी-बारिश का दौर रुकने के बाद दो दिन कोहरा रहेगा। इसके बाद 31 जनवरी से 1 फरवरी के बीच एक और नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने से बारिश हो सकती है। कोटा में बारिश के दौरान बिजली की लाइन से फैला करंट घरों तक पहुंच गया। करंट की चपेट में आने से 24 साल के युवक की मौत हो गई। फिर ओले गिरे, बोरियों में भरी धनिया खराब
जयपुर, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर, अलवर, हनुमानगढ़, चूरू, कोटा में रुक-रुककर बरसात हुई। साथ ही नीम का थाना (सीकर), रैणी (अलवर), नोहर (हनुमानगढ़) और मंडाना (कोटा), सवाई माधोपुर के टोडरा फलौदी में 5 से 10 मिनट तक ओले भी गिरे। खेतों और मंडी में पानी भरने से फसलों को भी नुकसान हुआ। रामगंज मंडी में तेज बारिश के बीच धनिया की फसल से भरी बोरियां पानी में डूब गईं। कुछ बोरियां बह भी गईं। वहीं, सीकर में एक महिला पर बिजली गिर गई। हॉस्पिटल ले जाने के दौरान 40 साल की महिला की मौत हो गई। कोटा के मंडाना में भी बिजली गिरने से 25 साल के युवक की मौत हो गई। वहीं, अलवर के राजगढ़ में बिजली गिरने से एक मकान की दीवार टूट गई। इलेक्ट्रिक उपकरण जल गए। राजस्थान में पांच दिन में दूसरी बार बारिश और ओले गिरने से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश का यह दौर जारी रह सकता है। 28 जनवरी को घना कोहरा, 31 से फिर बारिश की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- 28 और 29 जनवरी को प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाएगा और कई जगह सर्द हवा चलेगी। 31 जनवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इसके असर से प्रदेश में 31 जनवरी और 1 फरवरी को बादल छा सकते हैं और कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। अब देखिए- राजस्थान के मौसम से जुड़े PHOTOS…. पल-पल के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…


