अशोकनगर में गाय को लात मारने वाला गिरफ्तार:CCTV वायरल होने पर पुलिस ने दबोचा; 23 जनवरी को गली में खड़ी गाय को पीटा था

अशोकनगर में गाय के साथ क्रूरता करने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार शाम को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें आरोपी गली में खड़ी गाय को लात और हाथों से पीटता नजर आ रहा था। पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी राशिद खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे पकड़ लिया है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना 23 जनवरी की है, जिसका सीसीटीवी फुटेज मंगलवार को सामने आया। फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक गली में गाय शांति से खड़ी थी। तभी वहां से गुजर रहे आरोपी ने पहले गाय को जोर से लात मारी और फिर रुककर उसे हाथ से पीटने लगा। हिंदू संगठनों ने की थी शिकायत वीडियो वायरल होते ही लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिला। सोशल मीडिया पर लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। हिंदू संगठनों ने भी इस मामले में थाने में आवेदन देकर विरोध जताया था। माहौल गरमाता देख पुलिस ने तुरंत आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *