रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिन बंद रहेगी स्टेट लाइब्रेरी

रांची यूनिवर्सिटी के ठीक सामने स्थित राज्य सरकार की स्टेट लाइब्रेरी के संचालन नियमों में बदलाव किया गया है। अब रविवार और सभी सार्वजनिक अवकाश के दिन लाइब्रेरी पूरी तरह बंद रहेगी। यह निर्णय रांची के उपायुक्त के निर्देश के आलोक में लिया गया है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि लाइब्रेरी सरकारी ग्रांट से संचालित होती है, ऐसे में इसका संचालन अब सरकारी गाइडलाइन के अनुरूप ही किया जाएगा। अब तक स्टेट लाइब्रेरी का संचालन रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिन भी किया जा रहा था। जिला प्रशासन के अनुसार इस व्यवस्था के कारण कर्मचारियों की उपलब्धता, सुरक्षा व्यवस्था और संचालन से जुड़ी कई व्यावहारिक परेशानियां सामने आ रही थीं। स्टेट लाइब्रेरी का संचालन जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) की मुख्य मॉनिटरिंग में होता है। यह कदम व्यवस्था को सुचारू, अनुशासित और नियम सम्मत बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। गौरतलब है कि पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी ने छात्रों के हित का हवाला देते हुए रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिन भी लाइब्रेरी संचालन की अनुमति दी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *