छुट्‌टी व हड़ताल से 4 दिन बैंक की 52 ब्रांच बंद, आज खुलेंगी

भास्कर न्यूज | बालोद शासकीय छुट्‌टी व कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से 24 से 27 जनवरी तक लगातार चार दिन जिले के भारतीय स्टेट सहित अन्य राष्ट्रीयकृत बैंक बंद होने से लोग परेशान रहें। बैंक बंद होने से लोग एटीएम के भरोसे रहें। मंगलवार को बैंकों मंे पहुंचने के बाद लोगों को जानकारी हुई कि कर्मचारियों की हड़ताल है। बैंक के अफसर भी स्वीकार कर रहें है कि कई लोगों को हड़ताल के बारे में जानकारी नहीं होने से ऐसी स्थिति बनी। हालांकि लीड बैंक अफसर सौरभ जैन ने स्थिति स्पष्ट कर दी है कि कर्मचारियों की हड़ताल सिर्फ एक दिन मंगलवार को था। बुधवार से सभी बैंक में पहले की तरह कामकाज होगा। अफसर के अनुसार कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से जिले में विभिन्न बैंकों के 50 से ज्यादा ब्रांच बंद थे। इसके पहले शनिवार, रविवार, सोमवार को भी बैंक के ब्रांच बंद रहें। जानकारी अनुसार अधिकांश सरकारी बैंकों के कर्मचारियों ने हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया था। सप्ताह में 5 दिन वर्किंग डे रखने की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने हड़ताल का ऐलान किया था। हड़ताल की वजह से बैंकों में ट्रांजैक्शन और चेक क्लियरेंस जैसे जरुरी काम नहीं हुए। वर्तमान में महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को ही बैंक बंद रहते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *