जिपं के सदस्य एक्सपोजर विजिट करने महाराष्ट्र गए

बालोद| जिला पंचायत बालोद के सदस्य एक्सपोजर विजिट के लिए जिला पंचायत संसाधन केन्द्र दुर्ग से महाराष्ट्र राज्य के लिए रवाना हुए हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी एवं ग्रामीण विकास विभाग के उप संचालक काव्या जैन की उपस्थिति में दुर्ग संभाग के सभी जिलों के जिपं सदस्यों को एक्सपोजर विजिट के लिए महाराष्ट्र राज्य के लिए रवाना किया गया। उल्लेखनीय है कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा के मंशानुरूप एवं दिशा-निर्देशन में छत्तीसगढ़ राज्य के जिला पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का 5 दिवसीय अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम 1 फरवरी तक रामभाऊ, म्हालधी प्रबोधिनी संस्था, मुंबई में आयोजित किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *