सड़क दुर्घटना में घायल ड्राइवर की मौत

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर रायपुर से सीमेंट लेकर बिहार जा रहे ट्रक का गया जिले में एक्सीडेंट हो गया। हादसे में ट्रक ड्राइवर शिव प्रसाद चतुर्वेदी घायल हो गया। साथ में ड्राइवर का बेटा विक्की भी था। विक्की सहायक के रूप में पिता के साथ रहता था। विक्की को मामूली चोट आई थी। उसने गया में ही घायल पिता का प्रारंभिक इलाज कराया। वे बातचीत ठीक से कर रहे थे। घटना 26 जनवरी को हुई थी। प्रारंभिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने भी स्थिति ठीक बताई तो वह पिता को बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस में गया से रायपुर ले जाने निकल गया। वे अंबिकापुर के पास पहुंचे ही थे कि शिव प्रसाद की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। वह आनन-फानन में उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचा, लेकिन तब उनकी मौत हो गई थी। डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *