भरतपुर| स्वास्थ्य मंदिर द्वारा चल रहे तीन दिवसीय निशुल्क एक्यूपंक्चर शिविर के तीसरे दिन मंगलवार को 25 मरीजों को उपचार प्रदान किया गया। शिविर में दिल्ली से आई एक्यूपंक्चर चिकित्सक डॉक्टर संदीप सिंघल ने बताया कि एक्यूपंक्चर चिकित्सा दबाव चिकित्सा है जिसमें विशेष नस को दबाकर उसे नीडल के द्वारा पंच कर रोग को ठीक किया जाता है जो की बहुत ही प्रभावकारी है एक्यूपंक्चर चिकित्सा विधि से सभी प्रकार के दर्द जैसे कमर दर्द, स्लिप डिस्क, माइग्रेन, लकवा इत्यादि रोग को ठीक किया जा सकता है। स्वास्थ्य मंदिर के चिकित्सक डॉक्टर दिगंबर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य मंदिर पर प्रत्येक माह के अंतिम मंगलवार को एक्यूपंक्चर शिविर आयोजित किया जायेगा।


