भास्कर न्यूज | मुकडेगा लैलूंगा विकासखंड की ग्राम पंचायत कटकलिया में नव युवक मित्र समिति कटकलिया के तत्वावधान में 43वां सार्वजनिक शारदा पूजन समारोह 2026 श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर तृतीय वर्ष शारदा सीरीज महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 24 से 26 जनवरी तक किया गया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में क्षेत्र सहित विभिन्न जिलों की कई प्रतिभावान टीमों ने हिस्सा लिया। सेमीफाइनल के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक चक्रधर सिदार रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजन छिपी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं और खेल संस्कृति को मजबूत बनाते हैं। फाइनल मुकाबला हाई स्कूल कटकलिया और बिलासपुर की टीम के बीच खेला गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हाई स्कूल कटकलिया की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बिलासपुर की टीम द्वितीय रही। महासमुंद की टीम तृतीय और होरोगुडा की टीम चतुर्थ स्थान पर रही। समापन समारोह की मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य यशोमती सिदार रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत कटकलिया की सरपंच सुशीला सिदार ने की।


