भीलवाड़ा| डीपीएस भीलवाड़ा, पालड़ी में 24 से 26 जनवरी तक तीन दिवसीय खेल एवं पारिवारिक सहभागिता उत्सव मनाया। 24 जनवरी को मॉम्स क्रिकेट लीग क्वीन्स ऑफ द क्रीज हुई। जिसमें मदर्स का टीमवर्क और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन दिखा। 25 जनवरी को फादर्स क्रिकेट लीग किंग्स ऑफ द क्रीज हुई। जिसमें पिताओं ने भाग लिया। 26 जनवरी को कक्षा 1 एवं 2 के विद्यार्थियों एवं माताओं के लिए स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। विद्यालय के निदेशक सुरेश तोषनीवाल, संजय डाड, रीना डाड एवं विनीता तोषनीवाल ने विचार रखे। प्रधानाचार्या सुप्रिया जैन एवं उपप्रधानाचार्या शिखा तोषनीवाल ने आभार व्यक्त किया।


