हैबोवाल से 15 साल की किशोरी लापता

लुधियाना| हैबोवाल इलाके से 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि नाबालिग को किसी अज्ञात व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। लक्ष्मी नगर निवासी राज कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी सबसे छोटी बेटी नंदनी अपनी मां के साथ एक फैक्टरी में काम करती थी। परिवार के अनुसार नंदनी रात को घर पर ही सोई थी, लेकिन सुबह करीब छह बजे वह घर में नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की, जिसमें नंदनी अकेली घर से बाहर जाती हुई दिखाई दी। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों के यहां तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। राज कुमार ने आशंका जताई है कि उनकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। उन्होंने पुलिस से बेटी को सकुशल बरामद करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने नाबालिग के लापता होने और अपहरण की आशंका के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *