विद्यार्थियों ने किया पुलिस विभाग का शैक्षिक भ्रमण

बीकानेर | पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 3, वायुसेना स्थल नाल के स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों ने पुलिस विभाग के विभिन्न विभागों का शैक्षिक भ्रमण किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका के बारे में जाना। विद्यालय के प्राचार्य नरसी लाल बिजारणियां ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देकर भ्रमण के लिए रवाना किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक धर्मवीर महला, पन्नालाल मेघवाल, सुषमा आर्य तथा थाना नाल के पुलिस कांस्टेबल हेमंत भी विद्यार्थियों के साथ रहे। इस शैक्षिक भ्रमण का संचालन साइबर पुलिस थाना के निरीक्षक रमेश ने किया गया। विद्यार्थियों ने सबसे पहले महिला थाना बीकानेर का दौरा किया, जहां थानाधिकारी मुकेश कुमार ने उन्हें महिला थाना की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। थाना के मुंशी महावीर प्रसाद ने विभिन्न विभागों जैसे कंप्यूटर कक्ष, मलखाना, रिकॉर्ड रूम, हवालात, महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र आदि के बारे में जानकारी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *