क्रिकेट: फाइनल मैच में टांगरगांव ने प्रतापगढ़ को 8 विकेट से शिकस्त दी

भास्कर न्यूज | जशपुरनगर /आंकिरा खेल और उत्साह के महाकुंभ लावाकेरा क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को रंगारंग समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में टांगरगांव की टीम ने हरफनमौला खेल दिखाते हुए प्रतापगढ़ को करारी शिकस्त दी और ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल मुकाबला टांगरगांव और प्रतापगढ़ के बीच खेला गया, जो अंत तक रोमांचक बना रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रतापगढ़ ने 8 ओवर में 111 रन बनाए। जवाब में टांगरगांव ने सधी हुई शुरुआत की और शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र दो विकेट के नुकसान पर 112 रन बना लिए। टीम ने मैच 8 विकेट से जीत लिया। इस मौके पर कौशल्या साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विजेता और उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। प्रथम पुरस्कार (विजेता टांगरगांव) को 41 हजार रुपए और ट्रॉफी, द्वितीय पुरस्कार (उपविजेता प्रतापगढ़) को 25 हजार रुपये नगद और ट्रॉफी, खिलाड़ियों से परिचय लेने के बाद कौशल्या साय ने कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य के साथ अनुशासन और टीम भावना भी सिखाता है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे खेल के क्षेत्र में भी जशपुर का नाम रोशन करें। कार्यक्रम में पूर्व संसदीय सचिव भरत साय, नटवर मूंदडा, हेमती साय, जिला पंचायत सदस्य दुलारी सिंह, जनपद उपाध्यक्ष संध्या सिंह, सरपंच पूर्णिमा, मंडल अध्यक्ष दिलीप साहू, राजेश गुप्ता, संतोष जायसवाल मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *