भास्कर संवाददाता | सागर मायरा फिल्म की शूटिंग के दौरान सहयोगी स्टाफ से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार ताहिर हुसैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपने दोस्त विक्रम सिंह निवासी लक्ष्मीपुरा वार्ड के साथ 26 जनवरी को करीब 1 बजे मायरा फिल्म की शूटिंग मंगलगिरी केंटीन के पास कर रहे थे। इसी दौरान अक्कू ऊर्फ अकरम खान और असलम खान निवासी शुक्रवारी टौरी आए और गाड़ी के किराया के लेनदेन पर मुझे गालियां देने लगे। मौके पर धनंजय और शिरीष व यूनिट के लोगों ने बीच-बचाव किया।


