बंद रहेंगी एमपीई डिस्ट्रिक पोर्टल की सेवाएं

राजगढ़| जिला प्रबंधक लोक सेवा प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी अनुसार लोक सेवा केन्द्रों पर एमपीई डिस्ट्रिक पोर्टल के माध्यम से दी जाने वाली सभी सेवाएं आज 4 फरवरी से 10 फरवरी की रात तक पूरी तरह बंद रहेंगी। बताया गया कि तकनीकी सुधार और सिस्टम अपग्रेडेशन के कारण ऐसा होगा। इसके बाद नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकेंगी। 10 फरवरी तक एमपीई डिस्ट्रिक पोर्टल की सभी प्रकार की ऑनलाइन सेवाएं जैसे कि आय प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र में संशोधन आदि सेवाएं पूर्णत: बंद रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *