रायगढ़ नगर निगम में जोहार रायगढ़ एप होगा लांच:जानिए सेवाएं और शिकायते कैसे करा सकेंगे दर्ज, डिजिटल सेवा बस एक क्लीक पर घर बैठे

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ नगर निगम में अब लोगों की सुविधा के नई सेवा शुरू की जा रही है। जिसका नाम जोहार रायगढ़ होगा और इस डिजिटल सेवा में शहरवासी कई सेवाएं ले सकेंगे। साथ ही किसी प्रकार की शिकायत होने पर उसे भी दर्ज करा सकेंगे। तो जानिए कैसे यह जोहार एप लोगों के लिए काम करेगा। इसके लिए सबसे पहले लोगों को प्ले स्टोर पर जाना होगा। इसके बाद उसे अपने मोबाईल पर डाउनलोड करेंगे। मोबाइल में अपलोड होने के बाद इस जोहार एप का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें अलग-अलग कैटेगिरी मिलेगा। जिसमें जिसे उपयोग करना है उसे क्लीक करेंगे और ऑनलाईन इसमें सेवाएं लेने के लिए व शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इसके बाद एक नोटिफिकेशन नगर निगम के संबधित अधिकारी के पास मोबाइल पर जाएगा, जिससे अधिकारी उसका निराकरण कर सकेंगे। इसके लिए लोगों को अब नगर निगम के चक्कर लगाने से भी छुटकारा मिल सकेगा। डिजिटल सेवा में यह सुविधाएं मिलेगी
जोहार रायगढ़ एप में लोगों को संपत्तिकर, जल कर, मृत्यु000 जन्म पंजीयन, वाटर कनेक्शन, ऑन लाईन बॉक्स क्रिकेट, बैडमिटंन बॉक्स बुकिंग व अन्य सेवाओं की सुविधा मिलेगा। इसके अलावा बिजली, पानी, सफाई और अतिक्रमण के लिए अलावा अन्य शिकायतें भी दर्ज करा सकते हैं। साथ ही संपत्तिकर, जलकर, नगर निगम दुकान किराया, भवन अनुज्ञा व अन्य का ऑनलाईन पेमेंट कर सकते हैं।
एप फरवरी के पहले सप्ताह हो सकता है लांच
इस संबंध में नगर निगम के राजस्व अधिकारी प्रदीप मिश्रा ने बताया प्ले स्टोर में जोहार रायगढ़ डिजी रायगढ़ एप डाउनलोड कर सकते हैं। वेब पोर्टल में डिजी रायगढ़ डॉट इन में देख सकते हैं। यह नगर निगम की ऑनलाईन सेवा है, जिसमें सुविधा और समाधान घर बैठे मिलेगा। संभवतः इस एप को फरवरी के पहले सप्ताह में लांच किया जा सकता है। जिसके बाद शहरवासियों को इसका लाभ मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *