वीर सेनानियों के बलिदान को किया गया याद

बैकुंठपुर | बैकुंठपुर और कोरिया जिले के सभी शासकीय व निजी संस्थानों में 77वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। जिला स्तरीय समारोह शासकीय आदर्श रामानुज हायर सेकेंडरी स्कूल, बैकुंठपुर स्थित मिनी स्टेडियम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और झांकियों के साथ आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि बैकुंठपुर विधायक भइया लाल राजवाड़े ने परेड की सलामी ली और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ते हुए जिलेवासियों को छत्तीसगढ़ी भाषा में गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। राजवाड़े ने संविधान निर्माताओं और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए कहा कि संविधान मनखे-मनखे एक समान के संदेश को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने भारतीय संत परंपरा में तुलसीदास और कबीरदास के अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को भी रेखांकित किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के 25 वर्षों में स्थापित लोकतांत्रिक परंपराओं और जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद किया। उन्होंने माओवादी हिंसा को लोकतंत्र के लिए चुनौती बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में प्रभावी रणनीति के तहत माओवाद पर नियंत्रण किया गया। कार्यक्रम में परेड, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और देशभक्ति के जयघोष से माहौल रोमांचक बना।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *