जानलेवा हमला-आरा मंशीन संचालक सहित 8 गिरफ्तार:सात अवैध आरा मशीनों को हटाने की कार्रवाई भी की, अन्य की तलाश

चार दिन पूर्व पुष्कर बाईपास पर भारतीय जीव रक्षा एवं वन्य पर्यावरण समिति के प्रदेशाध्यक्ष समेत उनकी टीम के सदस्यों पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने बबाइचा के आरा मशीन संचालक एवं उसके पुत्र समेत 8 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में लिप्त अन्य आरोपियों एवं उनके वाहनों की तलाश की जा रही है। वारदात के संबंध में जारोड़ा खुर्द निवासी सुरेश चंद विश्नोई ने पुष्कर पुलिस थाने में पर्यावरण समिति के प्रदेशाध्यक्ष लूणाराम मेघवाल एवं उनकी टीम के सदस्यों पर लाठी-सरियों से जान लेवा हमला करने के आरोप में बबाईचा के आरा मशीन संचालक हाकिम उसके पुत्र इमरान खां समेत 11 नामजद एवं 35 अन्य साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी ग्रामीण दीपक शर्मा व डीएसपी रामचंद्र चौधरी के सुपरविजन में डीएसटी, साइबर सैल समेत जिले के 10 थाना प्रभारियों के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गठित की। टीमों ने 11 नामजद आरोपियों में से 8 आरोपियों को धर-दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में अवैध आरा मशीन संचालक बबाईचा निवासी हाकिम, उसका पुत्र इमरान, बाबू मोहम्मद बबाईचा, माजिद आसाम कुचील, सिराज बबाईचा, इकराम बबाईचा एवं अब्दुल अजीज गौरी बबाईचा शामिल हैं। 7 अवैध आरा मशीनों पर चलाया बुलडोजर वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस, वन विभाग व राजस्व विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी हाकिम खां की 2 अवैध आरा मशीन, बबाईचा के पूर्व सरपंच गुलशेर की 3 तथा नजीर मोहम्मद की एक आरा मशीन समेत कुल 7 अवैध आरा मशीन पर बुलडोजर चला कर पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। साथ ही अवैध आरा मशीन के संचालन व खेजड़ी के अवैध परिवहन के मामले में वन विभाग ने 2 एवं रूपनगढ़ पुलिस ने एक आपराधिक प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है। ………. पढें ये खबर भी…. ढाबे पर चाय पीते लोगों पर लाठी-डंडों से हमला:अवैध आरा मशीनों की सूचना देने पर अटैक, दो घायल, एक की हालत गंभीर अजमेर के पुष्कर बायपास स्थित एक ढाबे पर शनिवार को चाय पी रहे लोगों पर 30-40 लोगों ने अचानक हमला कर दिया। हमले में दो लोगों को ज्यादा चोटें आई हैं, जिन्हें जेएलएन अस्पताल लाया गया। गंभीर रूप से घायल लूणाराम का उपचार चल रहा है। पूरी खबर पढें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *