ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मारी, पिता-पुत्र की मौत:सतना में खेत से घर लौट रहे थे, गुस्साए ग्रामीणों ने 1 घंटे जाम लगाया

सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पिता और उनके मासूम बेटे की मौत हो गई। यह हादसा मटेहना के पास कृपालपुर और मटेहना के बीच करीब शाम 7 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार शंखधर केवट (35 वर्ष) और उनके 7 वर्षीय बेटे सिद्दू उर्फ सिद्धार्थ केवट बाइक से कृपालपुर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी टक्कर इतनी तेज थी कि पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे प्रदर्शन किया
हादसे की खबर मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस को शव उठाने से भी रोक दिया। सूचना मिलने पर कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाइश देकर शांत कराया, जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। ट्रक जब्त कर थाने में रखवाया
पुलिस ने हादसे के बाद बल्कर चालक को हिरासत में ले लिया है और ट्रक को जब्त कर थाने भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने बताया कि शंखधर अपने बेटे के साथ खेत में बनी अहरी से पत्नी को लेने जा रहे थे। हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *