कार्रवाई…:4 क्लीनिक सील, 12वीं पास कर रहा था इंजेक्शन से पाइल्स का इलाज

ग्वालियर में सीएमएचओ डॉ. सचिन श्रीवास्तव के निर्देश पर फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ अभियान जारी है। मंगलवार को टीम ने औचक निरीक्षण में ऐसे कई क्लीनिकों पर कार्रवाई की जो नियमों का उल्लंघन कर मरीजों का एलोपैथिक इलाज दे रहे थे। सीएमएचओ की डॉ.उमेश मौर्य और पुरेंद्र राजपूत के नेतृत्व में मंगलवार को टीम रायरू स्थिति बंगाली क्लीनिक पहुंची। यहां 12वीं पास प्रदीप राय पाइल्स और फिस्टुला का इंजेक्शन लगाकर मरीजों का इलाज कर रहे थे। जब टीम ने उनके सीएमएचओ रजिस्ट्रेशन और डिग्री मांगे तो उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया। इसके बाद क्लीनिक को सील कर दिया गया। टीम ने कुल पांच क्लीनिक पर छापामार कार्रवाई की, जिसमें एक क्लीनिक को सील करने पर विवाद भी हुआ। इन क्लीनिक पर मिली गड़बड़ी 1. बंगाली क्लीनिक, रायरू 2. तिवारी क्लीनिक, मोतीझील 3. शर्मा क्लीनिक, मोतीझील 4. सिकरवार क्लीनिक, पुरानी छावनी 5. नेहा स्वास्थ्य सदन, रायरू

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *