बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें:मेला जलमग्न, शहरभर में गुल रही देर रात तक बिजली

मंगलवार को शहर में हुई बारिश ने बिजली कंपनी का सप्लाई सिस्टम एक बार फिर फेल हो गया। दोपहर बाद से इस सप्लाई सिस्टम ने दम तोड़ना शुरू किया और स्थिति इतनी बिगड़ी कि अधिकांश शहरी क्षेत्र इसकी चपेट में आ गया। सबसे ज्यादा फॉल्ट 33 केवी लाइनों के ब्रेक होने पर हुए हैं। वहीं, लाइन स्टाफ देर रात कई क्षेत्रों में ये फॉल्ट तलाशता रहा। उन्हें बिजली कंपनी के स्काड़ा या दूसरी तकनीकों का कोई फायदा नहीं मिल पाया। इतना ही नहीं दम तोड़ चुके इस सप्लाई सिस्टम ने बिजली कंपनी के मेंटेनेंस अभियान की भी पूरी पोल खोल दी। क्योंकि, कंपनी प्रबंधन दावा करता है कि मेंटेनेंस होता रहेगा तो आंधी-बारिश में भी सप्लाई पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। लेकिन मंगलवार को बारिश के बाद शहर का कोई भी एरिया अघोषित कटौती की मार से अछूता नहीं रहा। शहर के कई क्षेत्रों में देर रात तक भी सप्लाई शुरू नहीं हो सकी थी। मंगलवार को बिजली कंपनी के कॉल सेंटर पर ग्वालियर शहर से 5294 शिकायतें सप्लाई को लेकर दर्ज हुईं। इन क्षेत्रों में रात तक गुल रही बिजली: पड़ाव, गांधी नगर, गिरवाई, महाराजपुरा, डीडी नगर, मुरार, गोल पहाडिया, कंपू, सिकंदर कंपू, गोरखी बाड़ा, घासमंडी, कांच मिल, कोटेश्वर, गरम सड़क मुरार, शिंदे की छावनी, लोहा मंडी, गारमेंट पार्क, श्याम मंदिर क्षेत्र, चंदन नगर, प्रेम नगर, संजय नगर, महादजी नगर, सिंधी कॉलोनी, हुरावली, बारादरी, लक्ष्मण गढ़ आदि में बिजली गुल रही। झांसी रोड, चेतकपुरी व सिटी सेंटर चौराहा सहित कई जगह जलभराव बारिश ने शहर के कई जल भराव एरिया में पानी भर गया। । सबसे ज्यादा समस्या सिटी सेंटर (राजमाता चौराहा) चौराहा पर हुई। उधर नाका चंद्रवदनी चौराहा से झांसी रोड की एक तरफ की सड़क काफी बेकार स्थिति में है। यहां पर सड़क में गई जगह गहरे-गहरे गड्ढे थे। इससे छोटे ही नहीं बड़े वाहनों को निकालने में दिक्कत आई। इस कारण रोड पर जाम जैसे हालात शाम के वक्त हुए। बारिश के बाद से नालियों की सफाई ठीक से नहीं हुई। जहां पर नालियां बनाई गईं। उनमें ठेकेदार ने पत्थर सहित अन्य सामान छोड़ दिया। ऐसी स्थिति ​एयरटेल आफिस रोड, चेतकपुरी रोड सहित अन्य जगह बनी। यहां पर इसकी वजह से जल भराव हुआ। यहां भरा बारिश का पानी
सिटी सेंटर चौराहा के अलावा जमुनाबाग नर्सरी के बाहर रोड पर, नदी गेट रोड, सिंधिया महल गेट के आगे से मोती तबेला तक, चेतकपुरी चौराहा के आगे, नाका चंद्रवदनी चौराहा रोड पर गड्ढों में पानी भरा, एजी पुल के नीचे, पड़ाव रेल ओवर ब्रिज स्टेशन बजरिया की तरफ, पिंटो पार्क सहित अन्य जगह बारिश के चलते जल भराव हुआ। विशेषज्ञ बोले- बरतें सावधानी इस मौसम में वायरल इंफेक्शन अपना असर दिखा रहा है। जेएएच की मेडिसिन विभाग की ओपीडी में आने वाले मरीजों में करीब 40 फीसदी मरीज वायरल इंफेक्शन के हैं। शहर का मौसम मंगलवार को बदल गया। विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश होने के कारण वायरल इंफेक्शन, निमोनिया,अस्थमा के मरीज और बढ़ेंगे। इसलिए इस मौसम में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। जीआरएमसी के मेडिसिन विभाग के प्रोफे. डॉ. अजय पाल सिंह का कहना है कि बारिश के कारण अब वायरल इंफेक्शन, निमोनिया, अस्थमा की परेशानी और बढ़ेगी। इसके साथ–साथ कोहरे पड़ने के कारण खून में गाढ़ापन आ जाता है जिसके कारण ब्रेन अटैक और हार्ट अटैक तथा ब्लडप्रेशर बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है है। इसलिए डायबिटीज और ब्लडप्रेशर के मरीजों का अधिक सतर्कता बरतनी चाहिए। सुबह टहलने देर से जाएं। साथ ही जिम जाने वाले और व्यायाम करने वाले युवा भी इस मौसम में सावधानी बरतें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *