बांसवाड़ा में फर्जी पट्टे पर बनाई अवैध दुकान सीज:नोटिस के बाद भी कॉमर्शियल बिल्डिंग का काम चल रहा था, टीम ने लगाया ताला

बांसवाड़ा में फर्जी पट्टों पर बनी अवैध दुकानों को सीज किया गया। जिले की परतापपुर-गढ़ी में कॉमर्शियल बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा था। इस पर टीम मंगलवार शाम को मौके पर पहुंची और ताला लगाकर सीज किया। दरअसल, सामाजिक समिति को पालिका की ओर से पांच भूखंड के पट्टे जारी किए गए थे। इसमें एक भूखंड पर पालिका ने समिति को निर्माण स्वीकृति 19 नवंबर 2024 को जारी की थी। इसके बाद फर्जी पट्टों का मामला सामने आने के बाद 10 जून 2025 सभी पांचों पट्टों को निरस्त कर दिया था। पट्टा निरस्त के बाद भी बेडवा समीप मुख्य सड़क पर स्थित एक भूखंड पर निर्माण कार्य किया जा रहा था। नगरपालिका के ईओ प्रभुलाल भापोर ने बताया की पट्टा निरस्त होने के बाद भी निर्माण जारी था। इसे रोकने के लिए तीन नोटिस जारी किए गए थे। इसके बाद भी काम नहीं रोका, जिसके बाद ये सीज की कार्रवाई की गई। संगठनों ने किया था प्रदर्शन इधर अवैध निर्माण को रोकने के लिए बजरंग बल, विहिप एवं हिन्दू समाजजनों द्वारा भी समय-समय पर उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे गए थे। 21 जनवरी को नगरपालिका के सामने प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन कर अवैध निर्माण को रोकने के लिए प्रदर्शन कर चेतावनी भी दी गई थी। कार्रवाई के दौरान पालिका ईओ प्रभुलाल भापोर, सहायक अभियंता विजय बांतला, सफाई निरीक्षक अंजना रावौड़, अशोक रेबारी, जयवीर सिंह शक्तावत् राजेंद्र पाटीदार, दीपेश मेहता, शालीन चवे, नागेंद्र सिंह चारण, नाहरसिंह आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *