तेज शीतलहर से कंपकंपी,जिले कई हिस्सों में कोहरा:विभाग ने दो हफ्ते का किया अलर्ट जारी;बादल छाए

मंगलवार को जिले में ओलावृष्टि और तेज बारिश के बाद बुधवार सुबह कई इलाकों में हल्का कोहरा छाया रहा, जबकि कुछ स्थानों पर मौसम बिल्कुल साफ नजर आया। शीतलहर के चलते लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह सूरज निकलने से सर्दी से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन बर्फीली हवाओं के कारण ठिठुरन बनी रही। हालांकि पिछले दो दिनों की तुलना में बुधवार सुबह ठंड का असर कुछ कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। विभाग ने बुधवार को कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया था, हालांकि जिले के कई क्षेत्रों में कोहरा रहा तो कहीं मौसम पूरी तरह साफ रहा। मौसम विभाग ने बताया कि 31 जनवरी से अलवर सहित प्रदेश में नया वेदर सिस्टम सक्रिय होगा, जिसके चलते आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से अगले दो सप्ताह तक तेज सर्दी का दौर बना रह सकता है। गौरतलब है कि मंगलवार को जिले के रेणी, राजगढ़ और लक्ष्मणगढ़ क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई थी, जिससे फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। विशेष रूप से सरसों की फसल को ओले और बारिश से नुकसान पहुंच सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *