मुरैना में मंगलवार दोपहर से तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर रात तक जारी रहा। देर रात मुरैना के कई विकास खंडों कैलारस, पहाड़गढ़, जौरा में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। कई जगह बेर से भी बड़े आकार के ओले गिरे। इस बारिश और ओलावृष्टि से सरसों, चना दिनों फसलों को नुकसान पहुंचा होगा। इस ओलावृष्टि ने किसान के माथे पर फिर एक बार चिंता को लकीरें खींच दी है। तेज बारिश के साथ गिरे ओले मुरैना में जिले भर में मंगलवार दोपहर से बारिश रुक रुक कर होती रही बारिश रात भर हुई लेकिन कैलारस, पहाड़गढ़, जौरा विकास खंड में कई जगह तेज बारिश के साथ रात में ओले भी गिरे। रात में गिरे ओले बेर के आकर के थे जिससे सरसों और चने की खड़ी फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। सरसों की फली फट गई है जिससे उसके उत्पादन पर गहरा असर पड़ेगा। हर मार को किसान झेल रहा कैलारस के रहने वाले किसान नेता गजराज धाकड़ के अनुसार एक किसान ही है जो हर तरह की मार झेलता है और फिर संघर्ष के लिए खड़ा हो जाता है। पिछले वर्ष भी अतिवर्षा से पहले सरसों और फिर चंबल में आई बाढ़ से बाजरे की फसल को नुकसान हुआ था। आज बारिश से परेशानी नहीं थी पर बड़े बड़े ओले पड़े है जिस कारण सरसों की फसल में नुकसान होगा । आज भी होगी बारिश मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ संदीप सिंह तोमर के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ इस कारण बिन मौसम बादल छाए और बारिश हुई है। बुधवार को भी बारिश जारी रहेगी। रात में कई जगह ओले भी पड़े है जांच के बाद फसल नुकसान का पता चलेगा।


