भास्कर न्यूज | अंवरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भखारा के नवनियुक्त अध्यक्ष होमेन्द्र साहू ने 23 जनवरी को विधिवत अपना पदभार ग्रहण किया। राजीव भवन भखारा में कार्यक्रम हुआ। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद साहू, गोविंद साहू पूर्व सभापति, अविनाश गौर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। साथ में मंडल अध्यक्ष रामचंद्र साहू, गैंदलाल साहू, राजा बंजारे, चमन साहू का भी स्वागत किया गया। होमेन्द्र साहू ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। ब्लॉक स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना तथा आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। इस मौके पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राजू साहू, प्रमोद सिन्हा जनपद प्रतिनिधि, सौरभ पाल, डाया साहू, मीलू साहू, दायराम, सोमनाथ, हेमराज गौर, बिसौवा राम, उत्तम सिन्हा, जीवराज देवांगन, संतोष साहू, मेघराज साहू, भानू गायकवाड़ पार्षद, दिनेश यादव, वीरेंद्र साहू, मयंक कोसरे, लोकेन्द्र साहू, यतीश सिन्हा, डॉ. हरदेल, दिलीप साहू, महेंद्र साहू, अमित साहू, कमलनारायण, मनोज, देवकुमार, देवेंद्र व अन्य रहे।


