भीलवाड़ा में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त के घर जाकर उसकी पत्नी के नहाने के दौरान अश्लील फोटो और वीडियो लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर उसकी पत्नी के साथ करीब 8 महीने से लगातार रेप किया। पत्नी के उदास रहने पर जब पति ने उससे पूछा तो उसने अपने साथ हुई पूरी वारदात का खुलासा किया। पति के दोस्त ने अश्लील फोटो वीडियो लिए मामला भीलवाड़ा के मांडलगढ़ थाना क्षेत्र का है, यहां रहने वाली 27 साल की एक महिला ने मांडलगढ़ थाने में रिपोर्ट दी, जिसमें उसने बताया कि उसके पति के करीबी दोस्त का उनके घर आना जाना था, आठ महीने पहले जब उसका पति घर नहीं था उसी दौरान उनका दोस्त घर आया। उस समय मैं नहाने गई हुई थी, इसी दौरान उसने मेरे अश्लील फोटो- वीडियो खींच लिए और उसके बाद से लगातार वो फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। 8 महीने से ब्लैकमेल कर रेप पिछले करीब 8 महीने से रेप कर रहा है, कई बार मैंने उसे रोका भी लेकिन वो बार-बार फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ रेप कर रहा है।पिछले कुछ दिनों से जब वो उदास रहने लगी तो पति ने उससे उदास रहने का कारण पूछा जिसमें उसने अपने साथ हुई पूरी वारदात अपने पति को बताई। मामला दर्ज जांच शुरू मांडलगढ़ थाना प्रभारी घनश्याम मीणा ने बताया की थाना क्षेत्र में रहने वाली 27 साल की महिला ने अश्लील फोटो वीडियो वायरल कर रेप करने की रिपोर्ट दी है,फिलहाल इस रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है और आगे जांच की जा रही है।


