खंडवा में 9 एमएम बारिश, हवा से फसलों को नुकसान:विशेषज्ञ बोले- मावठे का असर, सिंचाई रोक दें किसान, फिर एक्टिव होगा सिस्टम

खंडवा में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव देखने को मिला। शहर सहित जिले के कई हिस्सों में मंगलवार शाम को बारिश हुई, और कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। जिससे कि फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कुल 9 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग ने अगले 10 दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव की संभावना जताई है। जनवरी के आखिरी दिनों में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। मंगलवार को सुबह से ही हल्की ठंडक महसूस हुई और दिनभर बादल छाए रहे, जिससे हल्की गर्माहट महसूस हुई। तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। शाम को शहर सहित जिले के कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई। पुनासा ब्लॉक में 10 मिनट तक बारिश हुई और कुछ सेकेंड के लिए ओले भी गिरे। कहीं-कहीं तेज हवा चली और आंधी के साथ बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार डॉ. सौरव गुप्ता के अनुसार, प्री-मानसून गतिविधियां चल रही हैं और पश्चिमी विक्षोभ के असर से मावठे की स्थिति बनी है। 31 जनवरी से एक बार फिर सिस्टम सक्रिय होगा और अगले 10 दिनों तक हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। यह 14 साल में नौवीं बार है जब जनवरी में बारिश हुई है। मंगलवार को दिन का तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 31 जनवरी के बाद फिर एक्टिव होगा सिस्टम जिला कृषि मौसम इकाई के मौसम एवं कृषि विशेषज्ञ डॉ. सौरव गुप्ता के अनुसार, 28 जनवरी को सक्रिय सिस्टम कमजोर दिख रहा है, लेकिन 31 जनवरी को एक बार फिर से यही सिस्टम सक्रिय होगा। इसके असर से अगले 10 दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। कहीं कुछ देर के लिए धूप तो कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। बादल छाने के साथ तेज हवा भी चल सकती है। किसानों के लिए सलाह दी कृषि विशेषज्ञ डॉ. गुप्ता के अनुसार, यह बेमौसम बारिश है और इसके असर से दोपहर बाद कुछ देर के लिए हलचल देखने को मिल सकती है। इसलिए किसान सतर्क रहें। तेज हवा चलने से गेहूं के आड़े होने की संभावना है, इसलिए अगले 2 दिन गेहूं में पानी न दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *