दुकान में घुसा एक सांड, घटना का CCTV:मंडला मुख्य बाजार में भिड़े दो सांड; दुकानदार बोले-कई बार नपा से की शिकायत

मंडला के मुख्य बाजार में सोमवार को तहसील कार्यालय के सामने दो सांड आपस में भिड़ गए। लड़ाई इतनी उग्र हो गई कि एक सांड दौड़ते हुए पास की दुकान के काउंटर में छलांग लगाकर सीधे अंदर घुस गया। घटना रात करीब 8:45 बजे हुई। उस समय दुकान में ग्राहक खरीदारी कर रहे थे। सांड के अचानक घुसने से दुकान में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान एक ग्राहक को चोट लगी, जबकि दुकानदार को अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा। घटना का सीसीटीवी फुटेज बुधवार को सामने आया है। इसमें स्पष्ट दिख रहा है कि सांड बेकाबू होकर दुकान में घुसता है और तोड़फोड़ करता है। कुछ देर बाद दुकानदार ने सूझबूझ से काउंटर हटाकर रास्ता बनाया, जिसके बाद सांड बाहर निकल गया। दुकान में सांड के घुसने से दुकानदार को नुकसान सांड के दुकान में रहने से भारी नुकसान हुआ। दुकान के काउंटर क्षतिग्रस्त हो गए, कांच की शेल्फ टूट गईं और काफी सामान बर्बाद हो गया। पूरी दुकान अस्त-व्यस्त हो गई थी। स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों ने बताया कि तहसील के सामने रोजाना बड़ी मात्रा में कचरा जमा रहता है। यहां अक्सर सांड, गाय और बैल खड़े रहते हैं। गंदगी और बदबू से लोग परेशान हैं। पशुओं की आपसी लड़ाई की घटनाएं आम हो गई हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। दुकानदार बोले- शिकायत के बाद भी नपा ने नहीं की कार्रवाई दुकानदारों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर मुख्य नगरपालिका अधिकारी मंडला और सीएम हेल्पलाइन में कई बार शिकायत की गई है। हालांकि, हर बार केवल आश्वासन देकर शिकायत वापस करवा ली जाती है। जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से समस्या बनी हुई है। नागरिकों ने सवाल उठाया है कि यदि भविष्य में ऐसी लापरवाही के कारण कोई बड़ी जनहानि होती है, तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *