गर्लफ्रेंड का हाथ पकड़कर दूसरी मंजिल से कूदा युवक:गोरखपुर में ब्रह्मभोज में आया था, छत पर छिपकर मिलने गया; भीड़ ने घेरा तो लगाई छलांग

गोरखपुर में गर्लफ्रेंड से चोरी-छिपे मिलने पहुंचे युवक को भीड़ ने घेर लिया। डर में युवक ने प्रेमिका का हाथ पकड़ कर दूसरी मंजिल की छत से छलांग लगा दी। करीब 24 फीट नीचे गिरकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन लोगों ने एंबुलेंस बुलाई। इलाज के लिए जिला अस्पताल में दोनों को भर्ती कराया गया। घटना के बाद पूरे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि अभी तक दोनों ही पक्ष से कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है। लड़की के घर वालों ने मौखिक शिकायत की, एप्लिकेशन मांगी गई है। घटना खजनी थाना इलाके की है। खजनी की लड़की और संतकबीरनगर के लड़के में था प्रेम संबंध
खजनी इलाके में रहने वाली 20 साल की लड़की का पिछले एक साल से संतकबीरनगर के खलीलाबाद कोतवाली निवासी विशाल (22) से प्रेम संबंध चल रहा था। रविवार को विशाल गर्लफ्रेंड के गांव में एक तेरहवीं संस्कार में शामिल होने आया था। इस दौरान वह चोरी-छिपे गर्लफ्रेंड के घर पहुंच गया। तभी गांव के अन्य लोगों को इस बात की भनक लगी। गांव की भीड़ वहां पहुंची। लोग नीचे खड़े होकर लड़के को गालियां देने लगे। बाहर आने की आवाज लगाने लगे। कमर, पीठ और पैर में गंभीर चोटें आईं
उधर, लड़की के घर वाले भी छत पर चढ़े। चारों ओर से घिरता देख युवक डर गया। इसी दौरान रात करीब 11 बजे युवक और लड़की दोनों हाथ पकड़ कर छत से नीचे कूद गए। गिरने के बाद दोनों तड़पने लगे। लड़की बेहोश गई। गांव में हो-हल्ला होने लगा। लोगों की भीड़ बढ़ गई। इसी बीच एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। डॉक्टर ने बताया- दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है, लेकिन फिलहाल खतरे से बाहर है। ऊंचाई से गिरने से दोनों की कमर, पीठ और पैर में गंभीर चोटें आईं। पैर फ्रैक्चर हुआ है। जून में लड़की की दूसरी जगह शादी तय थी
गांव वालों के मुताबिक, दोनों के बीच पुरानी जान-पहचान और बातचीत थी। लड़की की शादी जून में किसी दूसरे जगह तय थी। युवक उससे मिलने के लिए घर आया था, इसके बाद यह कदम उठाया गया। खजनी थाना इंचार्ज जयंत कुमार सिंह ने बताया- फिलहाल किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। —————————— ये खबर भी पढ़िए- आगरा की HR के कातिल तक कैसे पहुंची पुलिस: अंगूठे पर लगा गोल्डन नेल पेंट बना क्लू, CCTV में दिखा लड़का हत्यारा निकला आगरा की HR मिंकी शर्मा के मर्डर के 5 दिन बाद भी उसका सिर नहीं मिल सका है। झरना नाले में चले सर्च ऑपरेशन के बावजूद पुलिस को कामयाबी नहीं मिली। 23 जनवरी को मिंकी की न्यूड लाश यमुना पुल पर मिली थी। उसका सिर कटा हुआ था। कातिल कोई और नहीं, बॉयफ्रेंड विनय था। पुलिस रिकॉर्ड टाइम में कातिल तक पहुंची, जरिया बना मिंकी के अंगूठे में लगा गोल्डन नेल पेंट। कैसे पुलिस ने छोटे से क्लू की मदद से कातिल को पकड़ा, इस रिपोर्ट में पढ़िए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *