मनेंद्रगढ़ के भगत सिंह तिराहा में ध्वज फहराया गया

मनेंद्रगढ़ | जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ स्थित भगत सिंह तिराहा में आम नागरिक मंच ने गणतंत्र दिवस मनाया। कृष्णकुमार जायसवाल, सरदार जसपाल सिंह कालरा, पार्षद मो. हुसैन व अभय तेजबड़ा के द्वारा एक साथ देश की आन-बान-शान के प्रतीत राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया। इसके बाद उपस्थित लोगों के द्वारा राष्ट्रगान किया गया। इस अवसर पर सामाजिक व सेवाभावी कार्यों में निस्वार्थ भाव से अपना अतुलनीय योगदान देने वालों अनूप कर, सरदार जसपाल सिंह कालरा व सार्थक अग्रवाल को शॉल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित कर समाज में उनके परोपकारी कार्यों को याद किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *