मनेंद्रगढ़ | दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मनेंद्रगढ़ में देश का 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। संस्था अध्यक्ष रमेशचंद्र सिंह, निदेशक व्यंकटेश सिंह, निदेशिका पूनम सिंह, प्राचार्य डॉ. बसंत कुमार तिवारी, शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यालय अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कक्षा पांचवीं से आठवीं तक के छात्रों ने वंदे मातरम् राष्ट्रगीत की प्रस्तुति दी, जबकि कक्षा चौथी के छात्रों ने आकर्षक नृत्य देश रंगीला प्रस्तुत किया। रिधम अग्रवाल और बर्बरीक चौहान ने क्रमशः अंग्रेजी और हिंदी में गणतंत्र दिवस पर भाषण प्रस्तुत किए। वरिष्ठ कक्षाओं के छात्रों ने महिला सशक्तिकरण पर नाट्य प्रस्तुति दी। अध्यक्ष रमेशचंद्र सिंह ने अपने संदेश में 26 जनवरी 1950 के संविधान लागू होने और भारत के लोकतांत्रिक गणराज्य बनने के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण के साथ किया गया।


