अमृतसर | मंगलवार को अधिकतम पारा 14.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा रहा। 24 घंटे के दौरान 0.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। दोपहर एक बजे तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। शाम 4 बजे के बाद मौसम साफ हुआ मगर ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। मौसम विभाग ने 30 जनवरी तक कोल्ड वेव के साथ घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। 31 जनवरी के बाद मौसम में कुछ राहत मिलने की संभावना है। 1 और 2 फरवरी को फिर से आंशिक बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी हो सकती हैं।


