सपोटरा कृषि कॉलेज में छात्रों का अनिश्चित कालीन धरना:लेक्चरर के खाली पद भरने और कोटा यूनिवर्सिटी से संबद्ध कराने की मांग

विभिन्न समस्याओं को लेकर सपोटरा कृषि कॉलेज के छात्र अनिश्चितकाल धरने और भूख हड़ताल पर बैठ गए। सपोटरा कॉलेज परिसर में चल रहे धरना प्रदर्शन में प्रिंसिपल सहित विभिन्न पदों पर नियुक्ति करने, कल्चरल और स्पोर्ट्स एक्टिविटी शुरू कराने, कॉलेज को कोटा यूनिवर्सिटी से संबद्ध कराने की मांग कर रहे हैं। छात्रों ने मांग पूरी नहीं होने तक धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। धरना प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बताया कि कृषि कॉलेज में विभिन्न विभागों के लेक्चरर की संख्या कम होने के कारण छात्रों को पढ़ाई में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण उन्हें धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। छात्रों ने बताया कि कॉलेज में कृषि वर्ग के नोडल प्रिंसिपल और लेक्चरर के पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं। छात्रों ने कॉलेज को कृषि यूनिवर्सिटी कोटा के अधीन करने, कॉलेज में स्पोर्ट्स और कल्चरल एक्टिविटीज को शामिल करने, कॉलेज में लैब और लाइब्रेरी की सुविधा प्रदान करने और कृषि कॉलेज के भवन निर्माण का कार्य को जल्द से जल्द पूरा करवाने की मांग की। छात्रों ने चेतावनी दी है की समस्या समाधान नहीं होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *