युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव पर रेप की FIR:महिला का आरोप- शादीशुदा होने की बात छिपाकर तीन साल तक किया शोषण

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश सचिव ऋषभ मिश्रा के खिलाफ जबलपुर के लार्डगंज थाने में रेप की एफआईआर हुई है। आधारताल में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि वह घरेलू काम करती है। उसका विवाह वर्ष 2016 में हुआ था। उसकी एक बेटी भी है। महिला के अनुसार वर्ष 2020 में सोशल मीडिया के जरिए उसकी पहचान ऋषभ मिश्रा से हुई, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। इस दोस्ती की जानकारी जब महिला के पति को लगी तो उनके बीच विवाद बढ़ने लगा। बाद में महिला अपनी बेटी के साथ पति से अलग रहने लगी। महिला को गोवा घुमाने ले गया था
महिला का आरोप है कि मार्च 2022 में ऋषभ उसे उखरी रोड स्थित एक होटल में मिला। वहां शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद दिसंबर 2025 में ऋषभ मिश्रा महिला और उसकी बेटी को लेकर गोवा गया। वहां होटल में रुकने के दौरान फिर से शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी करने से इनकार कर दिया
महिला ने पुलिस को बताया कि दिसंबर 2025 में उसे जानकारी मिली कि ऋषभ मिश्रा की शादी कहीं और तय हो चुकी है। इसके बाद जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया और कहा कि वह पहले से शादीशुदा है, इसलिए उससे विवाह नहीं कर सकता।
जान से मारने की धमकी देने का आरोप
महिला का आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने कई वर्षों तक उसका शोषण किया। बाद में जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि धमकियों के चलते वह लंबे समय तक डरी रही। इस संबंध में अपनी मां और जीजा को भी जानकारी दी। लार्डगंज थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ………………………………………… यह खबर भी पढ़ें… ग्वालियर में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती से रेप: सेना में जवान है आरोपी
ग्वालियर जिले के घाटीगांव थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती के ही दूर के रिश्तेदार और सेना में पदस्थ जवान ने पहले नशीली कोल्डड्रिंक पिलाई और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उससे शादी करने का वादा कर कई बार रेप किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *