यूजीसी कानून के विरोध में स्वर्ण समाज की रैली:कहा-कानून सामान्य वर्ग के खिलाफ;वापस नहीं लिय तो उग्र आदाेंलन करेंगे

स्वर्ण समाज एकता मंच के बैनर तले यूजीसी द्वारा लाए गए कथित काले कानून के विरोध में बुधवार को राजगढ़ कस्बे में रैली निकालकर एसडीएम सीमा मीना को राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह कानून स्वर्ण समाज के छात्रों के हितों के विपरीत है।
ज्ञापन देने से पूर्व स्वर्ण समाज सहित विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग राजगढ़ के गणेश पोल पर एकत्रित हुए। इसके बाद हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए रैली के रूप में मुख्य बाजार से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। करनी सेना के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह नरुका ने बताया कि 13 जनवरी 2026 को जारी यूजीसी की अधिसूचना “उच्च शिक्षा संस्थानों में समता के संवर्धन हेतु पारित विनियम 2026” के तहत धर्म, जाति, नस्ल और लिंग के आधार पर बनाए गए नियम सामान्य वर्ग के छात्रों के अधिकारों के खिलाफ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन नियमों के तहत सामान्य वर्ग के छात्रों के खिलाफ शिकायतों के आधार पर नियमविरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है, जबकि झूठी शिकायत करने वालों पर किसी प्रकार की कार्रवाई का प्रावधान नहीं है। ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश शर्मा और एडवोकेट भूपेंद्र शर्मा ने कहा कि यदि यूजीसी द्वारा लाया गया यह कानून वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। उन्होंने स्वर्ण समाज के लोगों से जातिगत भेदभाव में न बंटने की अपील भी की।इस दौरान स्वर्ण समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *