शहीदों को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि:शहीद निर्भय सिंह सिसोदिया और शहीद मुकुट बिहारी मीणा को किया याद

सन् 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत को सोमवार को विजय दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान पूर्व सैनिक, शहीद स्मारक समिति एवं मुकुट बिहारी मीणा शहीद समिति की ओर से युद्ध में शहीद हुए शहीदों को स्मारक स्थल पर जाकर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी गई। अशोक चक्र से सम्मानित शहीद निर्भय सिंह सिसोदिया और शहीद मुकुट बिहारी मीणा की प्रतिमा पर पूर्व सैनिकों तथा शहीद समिति के पदाधिकारियों ने शहीदों के कार्यों को याद करते हुए कहा कि हम सब भारतीयों को भारत के सैनिकों पर गर्व है। यह हमारे अभिमान है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व सैनिक कैप्टन जगन्नाथ, सूबेदार कन्यालाल, नायक रामचन्द्र परिहार, विजय सिंह, राधेश्याम, संजय शर्मा, भगवत सिंह झाला, कैलाश धाकड़, हवलदार देवकरण गुर्जर, ईश्वर सिंह, नन्दकिशोर शर्मा, श्यामलाल, राजकुमार पाटीदार, विजयराज सिंह, शहीद स्मारक समिति के सचिव ओम पाठक, भगवती प्रकाश, सालेगराम दांगी, नफीस शेख, मनजीत सिंह, सहित उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने शहीदों को पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *