कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय के गणित और सांख्यिकी विभाग की ओर से महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की 137वीं जन्म जयन्ती (राष्ट्रीय गणित दिवस 22 दिसंबर) के अवसर पर विभिन्न अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आगाज द्वीप प्रजवल्लन के साथ किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। मैथ मेनिया क्विज प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न 7 महाविद्यालयों की टीम ने भाग लिया, जिसमें प्रथम स्थान कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय की टीम और द्वितीय स्थान भी कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय की टीम ने प्राप्त किया। रिडल रिले रेस में 8 महाविद्यालयों की टीम ने भाग लिया, जिसमें प्रथम स्थान पर महाराजा महाविद्यालय और द्वितीय स्थान पर सुबोध महाविद्यालय की टीम रही। अंत में ट्रेजर हंट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें गणितीय सवालों को ढूंढ के हल करना था। इस प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों की 10 टीमों ने भाग लिया, जिसमें प्रथम प्रथम स्थान कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय तथा द्वितीय स्थान महारानी महाविद्यालय ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन में सभी विजेताओं को प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल, विभागाध्यक्ष ऋषि दस्सानी और विभाग की समस्त प्राध्यापिकाओं द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में विभाग की 200 से अधिक छात्राओं सहित प्राध्यापिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


