यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त शोभित गौतम:पार्टी के ऊना जिलाध्यक्ष के बेटे हैं, नंगल सलांगड़ी वार्ड से बीडीसी मेंबर

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से संबंधित शोभित गौतम को भारतीय युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभान चिब ने की है। गौतम ने अपनी नियुक्ति के लिए भारतीय युवा कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त किया। शोभित गौतम ऊना कांग्रेस के जिलाध्यक्ष देसराज गौतम के पुत्र हैं। वह पेशे से अधिवक्ता हैं और नंगल सलांगड़ी वार्ड से बीडीसी सदस्य हैं। इससे पूर्व वह हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रवक्ता भी रह चुके हैं।

युवा कांग्रेस में शोभित गौतम लंबे समय से सक्रिय रहे हैं और युवाओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ है। उनकी तेजतर्रार शैली को उनकी राष्ट्रीय प्रवक्ता पद पर नियुक्ति का एक प्रमुख कारण बताया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है। लिस्ट से देखिए किसको क्या जिम्मेदारी मिली है इस अवसर पर ऊना कांग्रेस जिलाध्यक्ष देसराज गौतम ने अपने पुत्र शोभित गौतम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि शोभित की कड़ी मेहनत, ‘यंग इंडिया के बोल’ में राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन, युवाओं में मजबूत पकड़, विचारधारा और कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पण का परिणाम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *