मंडी में पतंग महोत्सव का शुरू:150 से अधिक प्रतिभागी शामिल, लड़कियों के लिए अलग ग्रुप, विजेताओं को मिलेगा नकद इनाम

मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में बसंत पंचमी के अवसर पर बुधवार को पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे और मोबाइल की लत से दूर कर पारंपरिक खेलों तथा स्वस्थ गतिविधियों की ओर प्रेरित करना था। महोत्सव में 150 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें अधिकतर 16 वर्ष से कम आयु के बच्चे थे। रंग-बिरंगी पतंगों से पूरा मैदान गुलजार रहा। इस आयोजन के माध्यम से बच्चों को नशा मुक्ति का संदेश भी दिया गया। नगर निगम मंडी के महापौर वीरेंद्र भट्ट ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने का आश्वासन दिया। विजेताओं को मिलेगा नकद पुरस्कार महापौर भट्ट ने युवा पीढ़ी के नशे के दलदल में फंसने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने यह भी बताया कि इस पतंग महोत्सव में किसी भी प्रकार के चाइनीज मांझे का प्रयोग नहीं किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग वर्गों में किया गया। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को निगम द्वारा नकद इनाम राशि प्रदान की जाएगी। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पड्डल मैदान में मौजूद रहे। यह दूसरी बार है जब मंडी शहर में इतने बड़े स्तर पर पतंगबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन बच्चों और स्थानीय निवासियों दोनों के लिए मनोरंजन और स्वस्थ गतिविधियों का एक अच्छा माध्यम साबित हुआ, जिसे भविष्य में और व्यापक रूप देने की योजना है। देखें फोटो…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *