इंदौर में आधुनिक तकनीक से ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी:एमवाय में सवा दो करोड़ के ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप और फ्लोरोसेन फ्लोरेसेंस तकनीक से निकाली गठान

इंदौर के एमवाय अस्पताल में चार घंटे चली जर्टिल सर्जरी ने बुजुर्ग को नया जीवन दिया है। 65 वर्षीय रामबाबू को सिरदर्द और उल्टी की शिकायत के चलते एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया था। न्यूरोसर्जरी के विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि एमआरआई जांच में मस्तिष्क के बाईं ओर एक बड़े ट्यूमर (गठान) का पता लगा। यह गठान दिमाग के अंदर तक फैली थी। एमवाय अस्पताल में पिछले दिनों एक वृद्ध मरीज़ के ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन एडवांस्ड टेक्नोलॉजी द्वारा किया गया। डॉ. गुप्ता ने बताया कि दिमाग के नॉर्मल हिस्सों को बचाते हुए गठान को निकलना काफी मुश्किल होता है। इस बार फ्लोरोसेन फ्लोरेसेंस तकनीक का इस्तेमाल किया गया। जिसमें गठान अलग तरह से चमकती है तथा नॉर्मल ब्रेन से अलग दिखती है। इस प्रकार की तकनीक से नॉर्मल ब्रेन को नुकसान पहुंचाए बिना गठान को पूरा निकलना संभव होता है। डॉ. गुप्ता ने बताया कि हाल ही में एमवाय अस्पताल में सवा दो करोड़ रु. की आधुनिक ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप मशीन से भी इस तरह की जटिल सर्जरी संभव हो पा रही है। ऑपरेशन में डॉ ज़फ़र शेख, डॉ. यश मदनानी और डॉ. प्रतीक का सहयोग रहा। डॉ. दीपाली वालेचा की टीम ने एनेस्थीसिया में सहयोग किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *