लोगों को जागरूक करते हुए खुद कोरोना पॉजिटिव हुए थे:अब इंडिया बुक्स ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज; नुक्कड़ नाटक से संदेश पहुंचाए थे

टोंक के मोहित वैष्णव का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्डस में दर्ज हुआ है। मोहित ने कोरोना के समय लोगों की मदद की थी और इस बीमारी से लोगों को जागरूक किया था। मोहित वैष्णव ने अपने ग्रुप कम्युनिटी थिएटर टोंक सोसायटी के साथ मिलकर रंगमंच को माध्यम बनाकर रचनात्मक माध्यम से समाज को जागरूक किया था। उनके इसी सामाजिक योगदान को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2027 में स्थान देते हुए उन्हें ‘IBR Achiever’ के प्रतिष्ठित खिताब से सम्मानित किया गया है। इससे पूर्व गूगल की और से भी मोहित को लोकल गाइड से सम्मानित किया जा चुका है। खुद भी हुए थे कोरोना पॉजिटिव मोहित कुमार वैष्णव ने कोरोना काल के दौरान अपने समूह कम्युनिटी थिएटर टोंक के साथ नुक्कड़ नाटकों, कोरोना एवं वैक्सीन लगवाने के प्रति जागरूकता संदेश सरल और प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाए थे। इस जागरूकता के दौरान मोहित खुद कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। रिकॉर्ड्स संस्था ने अपने पत्र में लिखा कि मोहित ने धैर्य, निरंतरता और सामाजिक प्रतिबद्धता के साथ यह कार्य किया, जो उन्हें इस सम्मान का योग्य बनाता है। मोहित कुमार वैष्णव ने कहा कि यह उपलब्धि अकेले उनकी नहीं, बल्कि कम्युनिटी थिएटर टोंक समूह तथा उन सभी साथियों और दर्शकों की है, जिन्होंने इस सामाजिक प्रयास को समर्थन दिया। कोरोना में संस्था ने चलाया था जागरूकता अभियान कोरोना काल के दौरान कम्युनिटी थिएटर टोंक के द्वारा सम्पूर्ण टोंक जिले में कोरोना जागरूकता अभियान चलाया गया था। टोंक शहर का यह रंगमंच समूह अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए गांव गांव जाकर व शहरों में कोरोना जागरण फेरी अभियान चला रहे थे। अपनी क्रियात्मकता से यह समूह एक अलग रोचक तरीके से कोरोना स्लोगन और गीतों, संवादों के माध्यम से फेरी का आयोजन करते थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *