फाजिल्का में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट:बदल रहे मौसम से किसान चिंतित, फसलों के बर्बाद होने का डर

फाजिल्का में बदल रहे मौसम को लेकर किसान चिंता में है । क्योंकि किसानों और मजदूरों के मन में डर पैदा हो गया है कि जिस तरह से मौसम विभाग तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट दे रहा है । अगर ऐसा होता है तो उनकी फसले खराब हो जाएंगी । बता दे कि इसका सबसे ज्यादा सीधा असर उन छोटे किसानों पर पड़ेगा जो सिर्फ एक दो एकड़ पर निर्भर करते हैं । और खेती कर अपने घरों का रोजगार चला रहे है । किसानों ने परमपिता परमात्मा के आगे अरदास की कि ऐसा कुछ भी न हो। सब कुछ ठीक-ठाक रहे ।
मौसम विभाग ने ओलावृष्टि का अलर्ट किया जानकारी देते हुए किसान काला सिंह, निर्मल सिंह और हरदीप सिंह ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा ओलावृष्टि का अलर्ट किया गया है। जिसके चलते कई जगह पर ओलावृष्टि हो रही है । ऐसे में फाजिल्का जिले में भी मौसम बदला हुआ है और बरसात पड़ रही है साथ ही ठंडी हवाएं भी चल रही है । किसानों की बढ़ी चिंता इस मौसम से उनकी फसलों को नुकसान हो सकता है । इसलिए किसानों की चिंताएं बड़ी हुई है । किसान निर्मल सिंह ने कहा कि ये मौसम छोटे किसान के लिए खतरनाक है । क्योंकि अगर तूफान ओर ओलावृष्टि हुई तो उनकी फसलें बर्बाद हो जाएंगी । क्योंकि खेती से ही उनके घरों का रोजगार चलता है । सरसों और गेहूं को होगा नुकसान किसानों ने कहा कि बारिश के साथ साथ ओलावृष्टि से सरसों की फसल का नुकसान हो सकता है । गेहूं की फसल पीली पड़ सकती है । बारिश और ओलावृष्टि से चारा और पशुओं की देखभाल भी प्रभावित होती है । जिससे मौसम का सीधा असर किसानी पर पड़ता है । उन्होंने परमपिता परमात्मा के आगे अरदास की कि तूफान, ओलावृष्टि और भारी बरसात से उन्हें बचाए रखे ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *