दूसरी मंजिल से नीचे गिरा मजदूर, मौत:कमरे की चौखट लेकर चढ़ रहा था, संतुलन बिगड़ने से चौखट के साथ गिर गया

नगर के पाटका गांव के निवासी 55 साल के मजदूर शेर सिंह दूसरी मंजिल से नीचे आ गिरे। जिससे उनकी मौत हो गई। मजदूर के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण नगर से अलवर अस्पताल लेकर आए। यहां उनकी मौत हो गई। मृतक शेर सिंह के बेटे अशोक कुमार ने बताया कि उसके पिता शेर सिंह मजदूरी करते हैं। बुधवार सुबह मजदूरी करने गए थे। पाटका में ही काम करते समय दूसरी मंजिल से नीचे गिर गए। जिनके सिर में गंभीर चोट लगी थी। मकान मालिक उनको अस्पताल लेकर आए। पहले नगर अस्पताल लेकर गए। वहां से उनको अलवर रैफर कर दिया। अलवर लाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अशोक कुमार ने बताया कि उनका परिवार मजदूरी करता है। वे खुद रिक्शा चलाते हैं। घटना के बाद उनको पता चला। तब अस्पताल लेकर आए थे। यहां इलाज के समय उनकी मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *