मुंह में भरा पेट्रोल…चेहरे पर छिड़क कर आग लगा दी:महिला की हालत गंभीर, कटनी में जमीन के विवाद में पड़ोसी ने की वारदात

कटनी में एक युवक ने 50 साल की महिला के चेहरे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मंगलवार रात करीब 1 बजे की है। बड़वारा थाना पुलिस के मुताबिक, घटना मझगवां छघरा गांव की है। यहां 50 वर्षीय संतरा बाई अपने घर पर थी, तभी मोहल्ले का भोला कोल वहां पहुंचा। उसने पुराने जमीन विवाद को लेकर संतरा बाई से गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर आरोपी भोला ने एक बोतल से पेट्रोल अपने मुंह में भरा और संतरा बाई के चेहरे पर छिड़क दिया। इसके तुरंत बाद उसने माचिस जलाकर महिला को आग लगा दी। आग की लपटों से घिरी संतरा बाई की चीख-पुकार सुनकर घर के अंदर सो रही उनकी बहू बाहर आई। बहू को आता देख आरोपी भोला कोल भाग गया। परिजनों ने तत्काल आग बुझाई और झुलसी हुई महिला को कटनी जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दर्ज किया पीड़िता का बयान घटना की सूचना मिलते ही बड़वारा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पीड़िता संतरा बाई के बयान दर्ज किए। बड़वारा थाना प्रभारी के.के. पटेल ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर आरोपी भोला कोल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *