वसुंधरा बोलीं- बुजुर्ग एक जमाने में जवान दिखा करते थे:कहा- 35 साल कब बीत गए, एहसास ही नहीं हुआ

राजनीति करते हुए 35 साल कब बीत गए, इसका एहसास ही नहीं हुआ। जब वह पहली बार झालावाड़ आई थीं, तब यह तक पता नहीं था कि झालावाड़ कहां स्थित है।
यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का। झालावाड़ में सांसद दुष्यंत सिंह की दूसरे चरण की पदयात्रा के शुभारंभ के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही। इस दौरान राजे ने बुजुर्गों को संबोधित करते हुए मजाक के रूप में कहा कि हमारे साथ के कई बुजुर्ग बैठे हुए है, एक जमाने में हमारे जैसे जवान दिखा करते थे, आज ये बुजुर्ग दिखते है लेकिन हमारे में और इनमे कोई फर्क नहीं है। इस बात मौजूद लोग हंसने लगे। राजनीतिक सफर और अनुभव किए साझा
पूर्व सीएम राजे ने अपने 35 सालों के राजनीतिक सफर और अनुभवों को साझा किया।
राजे ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें अनमोल सहयोगी मिले। मंच पर मौजूद अतिथियों को उन्होंने परिवार का हिस्सा बताया। पुराने दिनों को किया याद
पुराने दिनों को याद करते हुए राजे ने बताया कि जब वह पहली बार झालावाड़ आई थीं, तब उन्हें यह तक पता नहीं था कि झालावाड़ कहां स्थित है। उस समय हवाई पट्टी और सड़कों की स्थिति बेहद खराब थी, जिसकी तुलना आज की बेहतर स्थिति से करना मुश्किल है।
उन्होंने कहा कि पहले सड़कों पर खड़ा होना भी मुश्किल था, लेकिन अब जिले में सड़कों की स्थिति बेहतर है। क्षेत्र की 70 फीसदी समस्याओं का समाधान किया
पूर्व सीएम ने बताया कि क्षेत्र की पानी सहित 70 प्रतिशत समस्याओं और कार्यों को पूरा कर लिया गया है। शेष कार्यों को भी सभी के सहयोग से पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने आमजन से मिलकर कार्य करने का आग्रह किया और आश्वासन दिया कि झालावाड़ स्तर की समस्याओं का समाधान जिला कलेक्टर और जयपुर स्तर की समस्याओं का समाधान सरकार द्वारा किया जाएगा। झालावाड़ में संतों का भी आशीर्वाद मिला
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बताया कि कोलाना हवाई पट्टी झालावाड़ में होने के कारण हाल ही में कोटा संभाग से 2 संतों की यात्रा झालावाड़ में रही। आचार्य धीरेंद्र शास्त्री जाते समय और योग गुरु बाबा रामदेव आते-जाते समय झालावाड़ की हवाई पट्टी का उपयोग कर विमान से रवाना हुए थे। ‘पदयात्रा से क्षेत्र के लोगों को मिलने का मिल रहा अवसर’
इस दौरान सांसद दुष्यंत सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पदयात्रा के माध्यम से उन्हें अपने क्षेत्र के लोगों से मिलने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इस दौरान कार्यकर्ताओं की जनसमस्याएं भी उनके सामने आएंगी, जिनका समाधान किया जाएगा। द्वितीय चरण की यात्रा को किया रवाना
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बेटे और सांसद दुष्यंत सिंह की दूसरे चरण की पदयात्रा को नकलंग महादेव मंदिर क्षेत्र से पूजा अर्चना के बाद रवाना किया। बुधवार दोपहर 12:30 बजे पूजा अर्चना कर दर्शन किए। इसके बाद सभा का आयोजन किया गया, यात्रा करीब 1:30 बजे रवाना हुई। यात्रा में जिले भर के भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *