नरसिंहपुर में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन:थाने में ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग, बोलीं- लोग घरों में झगड़ा करते

नरसिंहपुर जिले के ग्राम रम्पुरा में बुधवार को अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एकजुट होकर तेंदूखेड़ा थाना पहुंचीं और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर गांव में शराब की अवैध बिक्री पर तुरंत रोक लगाने की मांग की। महिलाओं का कहना है कि गांव में खुलेआम बिक रही अवैध शराब की वजह से शांति भंग हो रही है। शराब पीकर लोग घरों में झगड़ा करते हैं और मोहल्लों में गाली-गलौज और विवाद की घटनाएं आम हो गई हैं। इससे न केवल घर का माहौल खराब हो रहा है, बल्कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर भी खतरा बना हुआ है। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस ने जल्द कड़ी कार्रवाई नहीं की, तो वे उग्र आंदोलन करेंगी। पुलिस ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा इस मामले में थाना प्रभारी बीएल त्यागी ने बताया कि रम्पुरा की महिलाओं ने शिकायत की है कि गांव में कुछ लोग अवैध रूप से शराब बेच रहे हैं, जिससे उनके परिवार प्रभावित हो रहे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कुछ संदिग्धों को चिन्हित कर लिया है। थाना प्रभारी ने महिलाओं को आश्वासन दिया है कि गांव में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी और अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रदर्शन में ये महिलाएं रहीं शामिल इस प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान क्रांति, रुक्मणी, ममता, द्रौपदी, पुष्पा, कमलाबाई, साधना और पूजा समेत गांव की कई महिलाएं प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *