आगर मालवा कोर्ट परिसर में दो पक्षों में चले लात-घूंसे:VIDEO, पेशी में पहुंचे थे; जमीन को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद

आगर मालवा में जिला न्यायालय परिसर में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दरअसल, दोनों पक्ष पेशी पर पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों गुटों में कहासुनी हो गई, दो बाद में हाथापाई में बदल गई। घटना बुधवार दोपहर की है। इसएक वीडियो भी सामने आया है। जमीन को लेकर दोनों पक्षों में चल रहा विवाद बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं और उनके बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। घटना के बाद न्यायालय परिसर में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया था। जानकारी के अनुसार, ग्राम भादवा निवासी बहादुर (32) और गोविंदसिंह (35), दोनों पिता बनेसिंह राजपूत, का राजेंद्र सिंह (35) और ईश्वर सिंह (55), दोनों पिता ईश्वरसिंह, के साथ जमीन विवाद है। दोनों पक्ष पेशी के लिए न्यायालय पहुंचे थे, जहां किसी बात पर विवाद शुरू हुआ और गाली-गलौज के बाद हाथापाई में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चले मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चले। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग करने का प्रयास किया। कुछ अधिवक्ताओं ने भी स्थिति को शांत करने में सहयोग किया। मारपीट में शामिल लोगों को थाने ले गई पुलिस सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। अतिरिक्त बल की सहायता से दोनों पक्षों को नियंत्रित किया गया और मारपीट में शामिल लोगों को कोतवाली थाने ले जाया गया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *