मंदसौर की सिटी कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की 4 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 2 लाख 10 हजार रुपए है। आरोपी ने जिला चिकित्सालय परिसर से बाइक चोरी की थी, जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसे दबोच लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है। फरियादी भागीरथ पिता देवराम मालवीय (51), निवासी पिण्डा, थाना अफजलपुर ने 24 जनवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 20 जनवरी 2026 को जिला चिकित्सालय परिसर से उनकी हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस (MP 14 ME 5242) चोरी हो गई थी। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
CCTV से हुई पहचान जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। जांच में सामने आया कि आरोपी भारतलाल मालवीय पिता तौरीराम मालवीय (29), निवासी ग्राम आक्या फाटक, थाना दलौदा घटना वाले दिन अस्पताल आया और बाइक चुराकर फरार हो गया। सूचना पुख्ता होने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में कबूली 3 और चोरियां पूछताछ के दौरान आरोपी ने न केवल अस्पताल वाली चोरी को स्वीकार किया, बल्कि 3 अन्य मोटरसाइकिलें चुराना भी कबूल किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कुल 4 वाहन जब्त किए हैं। आरोपी ने 3 और वाहन चोरी करने की जानकारी भी दी है, जिनकी जांच चल रही है। ये वाहन हुए जब्त हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस (रजिस्ट्रेशन: MP 14 MF 5242) होंडा प्लेजर स्कूटी (बिना नंबर) स्प्लेंडर प्लस (रजिस्ट्रेशन: MP 14 MV 5067) यामाहा CRUX (रजिस्ट्रेशन: MP 14 MB 4807)


