युवक ने हंसिया से काटा अपना गला:जांजगीर-चांपा में सुसाइड की कोशिश, हालत गंभीर, परिजन बोले- मानसिक स्थिति ठीक नहीं

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक युवक ने सुसाइड की कोशिश की है। उसने हंसिया से अपना गला काट लिया। गंभीर हालात में युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुबातिक, पीड़ित का नाम मंगल दास (30) है। वह अपने जीजा के घर सेमरिया गांव आया था। परिजनों का कहना है कि मंगल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, बुधवार को जब घर के अन्य सदस्य अपने-अपने कामों में व्यस्त हो गए, तो मंगल ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद उसने घर में रखे हंसिए से अपने गले पर वार कर लिया। जब मंगल काफी देर तक नहीं दिखा और घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला, तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर वह खून से लथपथ पड़ा मिला। उसे तत्काल पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। सीएचसी पामगढ़ में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। गले में 3 इंच गहरा घाव बताया गया है। फिलहाल, शिवरीनारायण पुलिस ने मामले को आत्महत्या के प्रयास के रूप में दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *