बीकानेर की इंदिरा गांधी नहर से पानी चोरी:पाइप लगाकर अपने खेतों में पहुंचा रहे थे पानी, चार लोगों के खिलाफ ​FIR

बीकानेर के इंदिरा गांधी नहर से पानी चोरी का मामला सामने आया है। पानी चोरी पकड़े जाने के बाद विभाग की ओर से चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामला जिले के छत्तरगढ़ का है। बताया जा रहा है कि इन किसानों की बारी खत्म होने के बाद भी ये लोग नहर में पाइप लगाकर अपने खेतों में पानी पहुंचा रहे थे। चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज इंदिरा गांधी नहर के रेगुलेशन उपखंड के भोपालपुरा ब्रांच के असिस्टेंट इंजीनियर अशोक कुमार माली ने छत्तरगढ़ थाने में नामजद मामला दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि देवीलाल, हुंताराम, जगदीश और ओम देवड़ा आदि मिलकर नहर से पानी चोरी कर रहे हैं। अवैध रूप से पाइप लगाकर पानी निकाला जा रहा है, जिससे अंतिम छोर के किसानों को पानी नहीं मिल रहा है। सूचना के बाद इंजीनियर खुद मौके पर पहुंचे और इसके बाद एफआईआर दर्ज करवाई। दरअसल, बीकानेर के खाजूवाला और छत्तरगढ़ सहित कई क्षेत्रों में अवैध रूप से साइफन लगाकर पानी चोरी किया जाता है। इसके लिए बड़े पाइप नहर में डालकर वहां से पानी खींच लिया जाता है। हर रोज लाखों लीटर पानी चोरी हो जाता है। ऐसे मामलों में पहले भी एफआईआर दर्ज हा चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *