इंदौर में घर में घुसकर दोस्त के भाई की हत्या:युवती के परिजनों को धमकाया, चाकू मारे; आरोपी ने खुद को भी किया घायल, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित 60 फीट रोड पर सोमवार को सनसनीखेज वारदात हुई। एक युवक ने घर में घुसकर अपनी दोस्त के परिजनों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवती के भाई की मौत हो गई, जबकि युवती और उसकी मां घायल हो गईं। आरोपी ने खुद को भी पेट में चाकू मारकर घायल कर लिया। एरोड्रम थाना टीआई तरुण भाटी ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने देर रात एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। अस्पताल से छुट्‌टी होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक वेदांत सोलंकी, युवती विधि लखावत का दोस्त है। किसी बात को लेकर विवाद के बाद वह विधि के घर पहुंचा और अंदर घुसकर विधि, उसकी मां अनीता और भाई विधान पर चाकू से वार किए। गंभीर रूप से घायल विधान की अरबिंदो अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू मार लिया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही टीआई तरुण भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने घटना के दौरान परिजनों को धमकाया भी था। पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपी वेदांत इंदौर के बिजासन रोड का रहने वाला है। उसके माता-पिता नहीं है। वह चाचा-चाची के साथ रहता था। युवती के परिजन ने की थी शिकायत
5 से 6 दिन पहले युवती को परेशान करने की शिकायत लेकर उसके परिजन थाने भी पहुंचे थे। तब पुलिस ने आरोपी को समझाइश दे दी थी। लेकिन, सोमवार रात करीब 10 बजे आरोपी युवती के घर पहुंच गया। उसने विधि पर हमला कर दिया। इस दौरान उसका भाई बीच में आ गया। इधर, गाड़ी टकराने के विवाद में युवक की हत्या इंदौर में एक और हत्या का मामला सामने आया है। सोमवार देर रात गाड़ी टकराने के विवाद में एक व्यक्ति शुभम पैलेस काॅलोनी निवासी संजय सिंह रावत की हत्या कर दी गई है। जबकि उसका भाई, भांजा व एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *